News Addaa WhatsApp Group Join करें

शक्ति फेज-5 के तहत थाना कोतवाली परिसर में नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 10, 2026  |  3:51 PM

300 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शक्ति फेज-5 के तहत थाना कोतवाली परिसर में नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन WhatsApp

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन फेज-5 के अंतर्गत थाना कोतवाली परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में किया गया।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

इस अवसर पर नगर राजकीय कन्या इंटर कालेज की उपस्थित पचास छात्राए अध्यापिका के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से ही छात्राओं में आत्मविश्वास एवं जागरूकता विकसित की जानी चाहिए, जिससे वे किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में बिना संकोच सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल तिवारी व मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक विनीता वर्मा ने मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों की रोकथाम पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही छात्राओं से अपेक्षा की गई कि वे विद्यालयों में अपने अगल बगल की छात्राओं को भी जागरूक करे।

अंत में उपस्थित सभी छात्राओं एवं अध्यापिका ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।इस दौरान अपराध निरीक्षक गुलाब यादव,एस एस आई रामचरन सरोज, रुपेंद्र पाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking