हाटा कुशीनगर: नगर के बाघनाथ तिराहे पर अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान रमेश 63 वर्ष पुत्र धंशराज निवासी सोगड़ी कोतवाली देवरिया जिला देवरिया के रूप में हुई।
शनिवार की सुबह सड़क के किनारे शव देख आस पास के लोगों ने एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पुलिस को दी। कस्बा चौकी इंचार्ज रूपेंद्र पाल सिंह हमराह नवनीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति दो दिन पूर्व अपनी साली शकुंतला देवी के घर बाघनाथ आये थे। जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।
प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने कहा कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मृत्यु का पता चल सकेगा।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…