News Addaa WhatsApp Group Join करें

शांति सद्भाव एवं इबादत के साथ मनाएं रमजान:दिनेश कुमार

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Feb 28, 2025  |  6:31 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शांति सद्भाव एवं इबादत के साथ मनाएं रमजान:दिनेश कुमार WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।शुक्रवार को अहिरौली बाजार थाना परिसर में रमजान के पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि त्योहार के मौके पर आप सभी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

पुलिस शरारती तत्वों से निपटने के लिए दिन रात तत्पर हैं।जिससे शरारती तत्व अपनी मंसूबों में कामयाब न हो पाए ।रमजान माह दो मार्च से शुरू हो रहा है।इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं।अबकी बार होलिका दहन 13 मार्च को है और रंगपर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा।14 मार्च को जुमा पड़ रहा है। इस दिन रमजान का जुमा होने के कारण बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज पढ़ने जाएंगे।ऐसे में रंग और जुमा एकसाथ होने के कारण कुछ शरारती तत्व शहर या देहात क्षेत्रों का माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे खुराफाती तत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने अभी से कमर कस ली है।संवेदनशील प्रकरण होने पर मुचलका पाबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जुमे के कारण मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पड़ने वाली मस्जिदों के इमामों के साथ बैठक कर सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिए उन्होंने कहा कि रमजान के अलावा जुमा होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था का फुलप्रूफ प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

त्योहार शांति सद्भाव के साथ मनाएं ताकि दूसरे समुदाय के लोगों का भावना आहत ना हो।रमजान को लेकर यदि किसी तरह का कोई वाद विवाद या आपस में मनमुटाव हो तो उससे उलझनें की जरूरत नहीं है तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस एवं थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना दिजिए।ताकि उसका समय से निस्तारण कराया जा सके।

इस दौरान उपनिरीक्षक अजीत कुमार,प्रमोद कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल आनन्द कुमार गौड़, रमेश चौधरी कांस्टेबल अनिल यादव,आदित्य राजभर,देवेन्द्र यादव, सहित मौलाना अनवर,अब्दुल खातिब,मो०असलम,यासीन अली,नैमुल्लाह अली,जियाउल हक, अलिफ अली जहुरी आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking