हाटा/कुशीनगर। स्वायत शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ पंजीकृत संख्या 10074 की बैठक में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के स्वच्छता प्रभारी श्रवण तिवारी प्रांतीय महामंत्री चुना गया।
आयोजित प्रांतीय कमेटी की रविवार को हुई बैठक में सुभाष शर्मा प्रांतीय संरक्षक, ललित त्यागी प्रांतीय अध्यक्ष सहित
अन्य पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया। नगर पालिका कुशीनगर में स्वच्छता प्रभारी और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन करने वाले श्रवण तिवारी को स्वायत शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश का महामंत्री पंकज भारद्वाज को प्रांतीय उप महामंत्री अशोक सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष योगिंदर मणि और रमाशंकर गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित होने पर नपाप हाटा अध्यक्ष , नगर की अधिशासी अधिकारी पालिका के कर्मचारी ठाकुर सिंह, अजय राव, राजन मणि, दीपक मणि, विवेक श्रीवास्तव, राजाराम, श्याम वर्मा, अमरजीत यादव, रंगलाल सहित संगठन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।
श्री तिवारी ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए जिम्मेदारी का वह बखूबी निर्वहन करते हुए कर्मचारियों के हक, मान, सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहेंगे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…