चिल्हिया/सिद्धार्थनगर। डा0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत सुरेश चन्द्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना चिल्हिया सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना चिल्हिया पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति के दौरान एक नफर अभियुक्त विनोद पथरकट पुत्र तुलसी निवासी कंदवा बाजार थाना चिल्लिहया जनपद सिद्धार्थनगर को चोरी की एक मोटर साइकिल नं0- UP53AX 2622 के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 116/2021 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया । उल्लेखनीय है कि उक्त बरामदा मोटर साइकिल की चोरी दिनांक 05.12.2021 को थाना क्षेत्र मेहदावल जनपद संतकबीर नगर से किया गया था।
इस गिरफ्तारी के दौरान वरिष्ठ उ0नि0 श्री नंदा प्रसाद,उ0नि0 श्री अजय शंकर यादव ,का0 शिवविलास मिश्रा अन्य मौजूद रहे।
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…