News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी:- सरकारी मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में मिला 24 साल पुराना कंकाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2021  |  9:14 PM

850 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी:- सरकारी मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में मिला 24 साल पुराना कंकाल WhatsApp
Responsive image

यूपी के बस्ती ज़िले में सरकारी मेडिकल कॉलेज (Basti Medical College) की 24 साल से बंद पड़ी लिफ्ट मरम्मत के लिए खोली गई तो उसमें से एक कंकाल निकला जिससे वहां हंगामा हो गया. मेडिकल कॉलेज में यह लिफ्ट 1997 में लगाई गई थी. कुछ दिन चली भी. लेकिन जल्द ही खराब हो गयी. फिर क्यों नहीं बनी यह कोई ठीक बता नहीं पा रहा है. शायद कंपनी के लोग बनाने नहीं आये. या शायद सरकारी लोगों ने बनवाने में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई.
मामले की ख़बर जैसे ही पुलिस को मिली, बस्ती के एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी समेत तमाम पुलिस वाले वहां पहुंच गए. उन्होंने देखा कि लिफ्ट में मर्दाना कपड़े में एक पूरा कंकाल लेटा है. पुलिस ने 24 साल पहले मेडिकल कॉलेज में जो लोग काम कर रहे थे उनसे पूछताछ की लेकिन कोई कुछ बता नहीं पाया.

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

पुलिस के लिए यह पहेली है कि अगर लिफ्ट खराब थी तो क़ातिल ने क़त्ल करने के बाद उसमें लाश कैसे डाली? या फिर क़ातिल ने मक़तूल को लिफ्ट में डालने के बाद लिफ्ट को खराब कर दिया? अगर ऐसा हुआ तो फिर क़ातिल को लिफ्ट ख़राब करने की तकनीक कैसे आई? या कहीं ऐसा तो नहीं हुआ कि कोई लिफ्ट में गया और फिर लिफ्ट खुली ही नहीं और वो अंदर ही मर गया? लेकिन भीड़भाड़ वाले अस्पताल में अगर कोई लिफ्ट में फंस गया तो मदद के लिए चिल्लाया क्यों नहीं?

मौके पर जांच के लिए पहुंचे एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने एनडीटीवी से कहा कि “शव का पोस्टमॉर्टेम तो कराया जा रहा है, लेकिन इसकी डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जाएगी. इसके अलावा 1997 के जिस महीने में लिफ्ट खराब हुई थी, उस महीने गुमशुदा हुए लोगों को 24 साल पुराने पुलिस रिकॉर्ड से ढूंढ जाएगा.”

उन्होंने बस्ती के लोगों से भी कहा की अगर उनकी जानकारी में कोई शख्स 1997 में लापता हुए हो तो वो उसकी जानकारी उन्हें या इलाके के थाने को दें. ताकि यह चेक किया जा सके कि कहीं मारने वाला वही तो नहीं. उसके बाद ही उसकी मौत की वजहों की पड़ताल की जा सकेगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking