News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्कूल जा रहीं सगी बहनों को बाइक सवार ने मारी जबरदस्त टक्कर, एक छात्रा की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 16, 2025  |  9:51 PM

167 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्कूल जा रहीं सगी बहनों को बाइक सवार ने मारी जबरदस्त टक्कर, एक छात्रा की मौत
  • कस्बा स्थित डा.राममनोहर लोहिया इंटर कालेज में पढ़ने आ रही थी छात्राएं

खड्डा, कुशीनगर। घर से सायकिल लेकर स्कूल जा रही दो सगी बहनों को सड़क पर सामने से बाइक सवार मनबढो ने जबरदस्त टक्कर मार दिया जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई जबकि एक छात्रा का इलाज चल रहा है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर पड़रहवा निवासी बिकाऊ गोंड की पुत्री चांदनी 12 वर्ष अपनी बहन नंदनी के साथ मंगलवार की सुबह खड्डा कस्बा स्थित डाक्टर राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर कॉलेज में सायकिल से पढ़ने आ रही थी कि विपरीत दिशा से बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी सायकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बहनें सड़क पर गिर गई और गम्भीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को पुलिस के सहयोग से सीएचसी तुर्कहां में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चांदनी की गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल और उसके बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज किया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मची हुई है, वहीं घायल दूसरी बहन नंदनी का इलाज चल रहा है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking