कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ बाजार का ऐतिहासिक डोल मेला इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार मेला नौ सितंबर की रात तथा दस सितंबर को दिनभर आयोजित किया जाएगा। मेले में इस वर्ष कुल पाँच अखाड़े अपनी प्रस्तुति देंगे।
मेले में उमड़ने वाली संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। छह निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 45 उपनिरीक्षक, दो महिला उपनिरीक्षक, 140 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 40 महिला आरक्षी, दो प्लाटून PAC, छह यातायात पुलिसकर्मी तथा अपराध शाखा के सात निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहेंगे।
सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार की पैनी नजर में रहेगा मेला पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती की निगरानी की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार को सौंपी गई है। पुलिस की नजर भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रवेश-निकास मार्गों, अखाड़ों की प्रस्तुतियों और संवेदनशील स्थानों पर रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है।
CO की आयोजकों और आमजन से अपील—मेला आपका है, व्यवस्था बनाए रखना भी आपकी जिम्मेदारी..!
क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार ने मेला आयोजकों, अखाड़ा समितियों और आम श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मेले का आनंद लें। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, हुड़दंग या अराजकता को बढ़ावा न दें। अश्लीलता,फूहड़,दो अर्थी गाने पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।उन्होंने आयोजकों से कहा कि अखाड़ों की प्रस्तुतियां निर्धारित नियमों और प्रशासन द्वारा तय व्यवस्था के अनुरूप ही कराई जाएं। किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो या दूसरे लोगों को परेशानी हो।
आम लोगों से अपील की गई है कि बच्चों और महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और किसी अफवाह पर भरोसा न करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
ऐतिहासिक सलेमगढ़ डोल मेले में इस बार आस्था और परंपरा के साथ सुरक्षा का भी कड़ा पहरा रहेगा।पुलिस-प्रशासन का मकसद है कि श्रद्धालु बिना किसी भय और असुविधा के मेले का आनंद उठा सकें।
खड्डा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व लाभार्थियों का तहसील स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न खड्डा, कुशीनगर।…
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक जूनियर हाई स्कूल में बीते 24 अगस्त को…
कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस की चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतरप्रांतीय मोबाइल खरीदार और विक्रेता…