रामकोला/कुशीनगर । माह के अंतिम शनिवार को रामकोला थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र ने की। समाधान दिवस में कुल 20 फरियादियों ने अपनी समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र दिये। अधिकारियों ने विधिवत जनता की समस्याओं को सुनी।
अधिकारियों ने 4 मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया तथा एक मामले में मुकदमा पंजीकृत किया और दो मामले में निस्तारण के लिए राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा तथा शेष को निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर बैरिकों की साफ-सफाई, लावारिस वाहनों का निस्तारण, मालखाने की साफ- सफाई, विवेचना का निस्तारण, अवैध कार्यो पर रोकथाम, आरक्षियों के लिए नये बैरकों के लिए मांग पत्र के साथ ही के लिए निर्देशित किया गया।
बताते चलूँ कि रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही में गत 14 नवम्बर को धान की भुसी पलटने के दौरान हुई मौत के मामले में परिजन अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, एसपी ने फरियाद सुनी और तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
इस मौके पर तहसीलदार दिनेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता, कानुनगो राधेश्याम मणि, जाकिर हुसैन, मारकंडेय गुप्ता, राहुल सिंह, आशुतोष कुशवाहा ,सुरेंद्र प्रजापति,दिलीप कुमार सिंह,प्रदीप कुमार, राजन पांडेय, क्राइम इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…