अयोध्या। बीते शुक्रवार को सुबह 11 बजे ब्लाक पूरा बाजार के लोहार का पुरवा के रहने वाले विकास की पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। क्षेत्र की आशा सावित्री तिवारी ने इसकी सूचना पूरा बाजार की 102 एंबुलेंस को दी। मौके पर ऐम्बुलेंस पहुंच कर मरीज को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। चूंकि प्रसव पीड़ा अधिक हो रही थी इसलिए महिला का प्रसव ऐम्बुलेंस में होना चालू हो गया। ऐम्बुलेंस में तैनात मेडिकल टेक्नीशियन अनिल कुमार और आशा की मदद से महिला का ऐम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। जहां सीमा ने एक लड़का को जन्म दिया।
ऐम्बुलेंस चालक ईश्वर चंद ने मरीज को सुरक्षित आर.डी. ए.एस.मेडिकल कालेज दर्शन नगर अयोध्य भर्ती कराया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने ऐम्बुलेंस कर्मचारियों की प्रशंसा की।
सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…
आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर... खड्डा…
यूपी सीमा से सटे बिहार के नौरंगिया एवं धनहा थाने की की टीम द्वारा…
गंभीर आरोप: पिता और दो सगी बहनों के नाबालिग भाइयों पर लगा पीट-पीटकर हत्या…