News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: प्रभारी कानूनगो का ऑडियो क्लिप वायरल, सांसद ने लिया संज्ञान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 5, 2025  |  3:55 PM

241 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: प्रभारी कानूनगो का ऑडियो क्लिप वायरल, सांसद ने लिया संज्ञान WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज । स्थानीय तहसील के एक प्रभारी कानूनगो सह लेखपाल का सुविधा शुल्क वाापसी का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़ित का पैसा वापस करने की बात की जा रही हैं। पीड़ित ने इस सिलसिले में क्षेत्रीय सांसद से मुलाकात कर पूरी घटना क्रम से अवगत कराया हैं। हालांकि वायरल हो रही ऑडियो क्लिप पर न्यूज अड्डा विश्वास नहीं करता।

जानिए पूरी खबर!

एक आडियो क्लिप प्रभारी कानूनगो और चर्चित लेखपाल तथा स्थानीय तहसील के ग्राम बसडीला गुनाकर निवासी तारकेश्वर राय के बिच बातचीत का है जिसमे दफा 24 के पैमाइश के लिए कानूनगो द्वारा कुल बीस हजार रुपया, दस हजार नगद तथा दस हजार इस फर्म में upi करवाकर लिया गया है जिसका दावा पीड़ित तारकेश्वर कर रहे है।

उक्त कानूनगो के कारनामो को साक्ष्य सहित वायरल करने के बाद भी इस चर्चित लेखपाल पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि उल्टा नवागत एसडीएम द्वारा उन्हें सलेमगढ़ जैसे महत्वपूर्ण हल्के पर स्थानांतरण कर दिया गया है जो कार्रवाई के बजाय पारितोषिक के रूप में देखा जा रहा है। दो दिन से सरेआम रिश्वत लिए जाने का विडिओ भी वायरल हो रहा है उसके बावजूद महत्वपूर्ण जगह पर पोस्टिंग करा लिया गया है ऐसा चर्चा में है कि लिस्ट पुराने वाले साहब ने बनाया था मातहतो ने नवागत एसडीएम मैडम को डार्क में रखकर इस सूची को जारी करवा दिया है।

इस आडियो क्लिप में स्पष्ट प्रमाण है कि लेन देन के बाद पैसा वापसी की बात चल रही है जिसे चर्चित लेखपाल द्वारा स्वीकार भी किया जा रहा है। इस मामले की जाँच नायब तहसीलदार द्वारा किया गया है और सारे साक्ष्य दिए जाने के बाद उन्होंने क्या जाँच किया है कि लेखपाल पर कार्रवाई के बजाय उसे बेहतर जगह पर तैनात कर दिया गया सच तो यह है कि इस जाँच में नायब तहसीलदार की भूमिका की भी जाँच होनी चाहिए। इस मामले में पीड़ित ने आज देवरिया सांसद शशांक मणि जी के पास पहुंचकर गुहार लगाया है जिसके क्रम में माननीय सांसद ने जिलाधिकारी कुशीनगर से उक्त लेखपाल की सम्पत्ति की जाँच कराते हुए कार्रवाई करने को निर्देश दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking