Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

सोहंग की बेटी अनन्या ने नीट परीक्षा में 99.67 परसेंटाइल अंक पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया

सुनील नीलम
Jun 14, 2025, 8:18 PM IST • अब तक 281 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • नीट रिजल्ट के आउट होते ही अनन्या को बधाईयों का तांता
  • होनहार बिटिया के पिता डिग्री कालेज के प्राचार्य है तो माता कस्तूरबा गांधी स्कूल की है शिक्षिका

तुर्कपट्टी/कुशीनगर .जिले के विकास खण्ड फाजिलनगर के गांव सोहंग निवासीनी अनन्या पाण्डेय का चयन नीट परीक्षा में 99.67 परसेंटाइल के साथ हुआ है। अनन्या के पिता डा.विवेक पान्डेय पी.के. महाविद्यालय पटखौली,फाजिलनगर के प्राचार्य है और आकाशवाणी के जिला संवाददाता है।

प्राचार्य डा.पाण्डेय की पुत्री अनन्या पाण्डेय शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। अनन्या ने कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय कुशीनगर से उत्तीर्ण की है। इसने हाईस्कूल में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के साथ ही ऑल इंडिया नवोदय में 8वीं स्थान प्राप्त किया था। अनन्या की माता पूनम पांडेय कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय तमकुहीराज में फुलटाइम टीचर के रूप में कार्यरत हैं। नीट परीक्षा में लगभग देश भर में 25 लाख बच्चे शामिल हुए थे। जिसमें आल इंडिया रैंक में अनन्या ने 7009 वीं रैंक हासिल किया है।

Advertisement

अनन्या पाण्डेय के नीट में चयन होने पर पूर्व विधायक डॉ. पी.के राय, बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डा.नीला राय शर्मा,पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ.रजनीकांत पाण्डेय, डॉ.हर्षवर्धन राय, विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश पाण्डेय,नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बृजेश कुमार मिश्र,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ल,ग्राम प्रधान जीतेन्द्र कुमार गौतम, असलम अंसारी, ग्राम प्रधान जैनेंद्र राय उर्फ पप्पू राय,वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव सहित जिले व क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोगों ने अनन्या को उसकी इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी है।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi