News Addaa WhatsApp Group Join करें

SP Kushinagar IPS Dhawal Jaiswal/कुशीनगर: जनता के साथ शालीन व्यवहार करें पुलिसकर्मी – एसपी धवल जायसवाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 4, 2022  |  11:59 AM

1,658 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
SP Kushinagar IPS Dhawal Jaiswal/कुशीनगर: जनता के साथ शालीन व्यवहार करें पुलिसकर्मी – एसपी धवल जायसवाल WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर में पुलिस कर्मियों को मर्यादित व्यवहार करने के निर्देश

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा है कि पुलिस कर्मी डयूटी के दौरान आम जनता के साथ शालीनता एवं नरमी बरतते हुए अपनी दक्षता को प्रमाणित करते हुए डयूटी को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का कार्य चुनौतीपूर्ण अवश्य है परंतु संयम एवं दूरदर्शिता से वह उसे सहज बना सकते है। इस कार्य में विभिन्न तरह की जिम्मेदारियों के साथ ही लोगों को तमाम तरह की अपेक्षाएं भी होती है। पुलिसकर्मियों को डयूटी पर सजग एवं सदैव मुस्तैद रहते हुए आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। यदि कोई गरीब, असहाय, पीड़ित, मजलूम अपनी पीड़ा लकर थाने आता है तो उसके साथ संयम व नरमी बरते।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

उन्होंने आगे कहा है की सभी पुलिसकर्मी लोगों के साथ मर्यादित व शिष्ट व्यवहार बनाये रखें। पुलिसकर्मियों की कुछ ऐसी ही गलतियां पूरे महकमे की छवि खराब करती हैं। पीडि़त भी पुलिस के पास आने से बचते हैं। जिले के पुलिसकर्मियों को अनुशासन व आचरण-व्यवहार पर विशेष ध्यान देने को निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि पीड़ित, जन समान्य तथा गणमान्य व्यक्ति के साथ मर्यादित व्यवहार करें, जिससे पुलिस की छवि सहयोगी के रूप में बने। पुलिस व जनता के बीच समन्वय से अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा। इसके लिए सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है।

डीजीपी कार्यालय से मिले निर्देश के क्रम में एसपी ने मातहतों को निर्देश जारी कर कहा है कि पुलिसकर्मी पीड़ित, जन-सामान्य तथा गणमान्य व्यक्ति के साथ मर्यादित व्यवहार करें। चौकी, थाने तथा जिला पुलिस कार्यालय पर पीड़ित तथा जन सामान्य का आना-जाना होता है। प्राय: मीडिया व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पुलिसकर्मियों द्वारा इनके साथ मर्यादित आचरण न करने तथा इनकी समस्या के समाधान के लिए सार्थक प्रयास न करने की बातें सामने आतीं हैं। ऐसे पुलिसकर्मी समूचे विभाग पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर देते हैं। कभी-कभी तो चौकी, थाने व जिला कार्यालय में बिचौलियों के माध्यम से इनकी मदद होने जैसी बातें भी आतीं हैं। इससे पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जबकि इनके प्रति संवेदनशील होने तथा मर्यादित आचरण कर इनकी समस्या सुनना तथा समाधान कराना हमारा पहला कर्तव्य है। पुलिस बल एक अनुशासित विभाग है तथा नागरिकों के बीच पुलिस की स्वच्छ छवि एवं विश्वसनीयता पर ही हमारी पूरी कार्यप्रणाली आधारित है।

यह है निर्देश

  • पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता बरतें।
  • सभी के साथ मर्यादित आचरण करें।
  • अपराधी को छोड़ सबके साथ सहानुभूति रखें।
  • चौकी या थाने आए पीड़ितों की समस्या, दुख को धैर्य से सुनें।
  • तत्परतापूर्वक समस्या का समाधान कराएं।
  • वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं के साथ मर्यादित आचरण कर उनकी यथासंभव मदद करें।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking