साखोपार/कुशीनगर। पडरौना विधानसभा से पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा के वरिष्ठ नेता विक्रमा यादव को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है विक्रमा यादव को प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके समर्थकों व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान घोषित प्रत्याशी विक्रमा यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं भी उस भरोसे पर खरा उतरूंगा तथा इस बार पडरौना की जनता मुझे आशीर्वाद देकर विधानसभा में भेजने का काम करेगी तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में भरपूर सहयोग करेगी। उन्होंने प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव,सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित सपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज यादव व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया ।
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…