News Addaa WhatsApp Group Join करें

विशेष सचिव ने किया कान्हा पशु आश्रय का निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 12, 2024  |  10:02 PM

164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशेष सचिव ने किया कान्हा पशु आश्रय का निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज। कप्तानगंज नगर में स्थित कान्हा पशु आश्रय का निरीक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग के डा.चंद्रभूषण ने किया, तथा पशुओं के लिए हरा चारे की व्यवस्था ना होने पर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगायी व जमीन जमीन चिन्हित कर चारा लगाने के लिए निर्देशित किया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

शुक्रवार को विषेश सचिव कान्हा पशु आश्रय कप्तानगंज पहुंचे जहां 38 पशु मौजूद थे, जिसमें एक की तबियत खराब थी, जिसका ईलाज हो रहा है। सभी पशुओं को माला पहनाकर गुड़ व केला खिलायें।

पशुओं के लिए खाने के लिए महज भूसा देखते कर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए हरा चारा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। तथा पशुओं के गोबर से बायोगैस के द्वारा गौशाला में विद्युत व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया तथा तहसील स्तर पर पशुओं को पकड़ने के लिए कैटील कैचर लगवाने का निर्देश दिया तथा
गौशाला की जमीन वृहद न होने पर जमीन तलाश करने का निर्देश दिया।
जिस पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने बताया कि कसया में बृहद गौशाला के लिए प्रयास किया जा रहा है जो यथा शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

इस दौरान विशेष सचिव डा= चंद्रभूषण ने बताया कि पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री के निर्देश पर पशु आश्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है जो भी कमियां मिल रही है उसको सुधार के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं जिससे पशु आश्रय स्थलों को और सुदृढ़ किया जा सके।
इस दौरान एसडीएम व्यास नारायण उमराव ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविंद्र प्रसाद , नगर पंचायत की वरिष्ठ लिपिक सविता भारती, डा. इशांत , सोनू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking