News Addaa WhatsApp Group Join करें

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2022  |  7:31 PM

494 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने साखोपार ग्राम सभा स्थित माँ कोटेश्वरी स्थान में नीम व पलाश के पौधों का रोपण का जन्मोत्सव मनाया एवं माँ का आशीर्वाद लिया। पौधरोपण के दौरान आपने कहा कि पेड़ पौधे प्रकृति के श्रींगार ही नहीं अपितु जीवन हैं। इनके अधिकाधिक रोपण व संरक्षण से जहां धरती माँ का हरित परिधान से श्रींगार होगा वहीं स्वच्छ और मनोरम वातावरण विकसित होने से पर्यावरण संरक्षित होगा एवं ओजोन परत के क्षरण व परा बैगनी किरणों से मानव सहित अन्य जीवों की रक्षा होगी। श्री सिंह ने आगे कहा कि नयी दिशा द्वारा जन्मदिन, पुण्यतिथि और अन्य अवसरों पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाया जा रहा पौधेरोपण अभियान सराहनीय है। हमें इनसे प्रेरणा लेकर सघन वृक्षारोपण और संरक्षण को आगे आना होगा तभी यह अभियान सफल होगा।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा, ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, अधिवक्ता चंद्रभूषण दुबे, सत्येंद्र नाथ ओझा, साधु कमला दास, रामानंद दास, नीतीश मद्देशिया, राम विलास गोंड़, अमित जायसवाल, असगर अली, भुवनेश सिंह, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking