News Addaa WhatsApp Group Join करें

कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस पर पथराव, कई लोग घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2022  |  6:39 PM

637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस पर पथराव, कई लोग घायल

कानपूर। भाजपा नेता नूपुर शर्मा के मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर शुक्रवार को कानपुर में बवाल हो गया. कानपुर के यतीमखाना स्थित सद्भावना चौकी के पास दोनों पक्ष आमने सामने आ गए. भीड़ जुटने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया. इसके हालात तनाव पूर्ण हो गए. इलाके में जमकर पथराव भी हुआ है. बता दें कि पुलिस सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई और इसके बाद ये बवाल हुआ.

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

बता दें कि भाजपा नेता के विवादित बयान के बाद आज बाजार बंद कराने के ऐलान के बाद दो पक्षों में पथराव हुआ. बवाल नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर फेंके. परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हुए थे. दोपहर करीब 3 बजे दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए. जिसके बाद पथराव शुरू हुआ. इसमें कई लोग घायल हो गए हैं. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं कानपुर के सीपी विजय मीणा ने बताया कि इस बवाल में शामिल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है. कानपुर डीएम नेहा शर्मा ने बवाल के बाद कहा कि लॉ एंड ऑर्डर का मामला हुआ है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पत्‍थरबाजी के बाद मौके पर सीपी और ज्‍वाइंट कमिश्‍नर समेत हम सब लोग मौके पर मौजूद हैं. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर देहात के दौरे पर हैं. उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ ज्ञानवापी मुद्दे पर एक अंग्रेजी चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किया था.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking