News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक दिन के लिए नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी बनी छात्रा प्राची तिवारी, पीड़ितों की सुनी समस्याएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2023  |  3:34 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक दिन के लिए नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी बनी छात्रा प्राची तिवारी, पीड़ितों की सुनी समस्याएं WhatsApp
Responsive image

नेंबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। महिला सशक्तिकरण व मिशन शक्ति के तहत दशहरा के दिन नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार निवासिनी बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा को एक दिन का थानाप्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी बनी छात्रा ने पीड़ितो की समस्याओं को सुन निस्तारण हेतु उचित दिशा निर्देश दिए।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के अनुमति से थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार निवासिनी बीएससी नर्सिंग की छात्रा कु. प्राची तिवारी पुत्री शिवशंकर तिवारी को एक दिन का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। थाना प्रभारी बनी प्राची के समक्ष अलग अलग मामलों से जुड़े कुल 8 फरियादी पहुचे जिसमे से दो का प्राची ने सुलह समझौते के बाद निस्तारण कर दिया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु आवश्यक जाँच के निर्देश दिए।

एक दिन की थानाध्यक्ष बनी प्राची आपने अनुभव को बताते हुए कहती है की पुलिस का दायित्व बहुत ही कठिन है उनके समक्ष तरह तरह की समस्या के फरियादी आते है जिसका वे अपने सूझबूझ से निवारण कर समाज को व्यवस्थित रखने का हर सम्भव प्रयास करते रहते है।फिरहाल प्राची डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं साथ ही उन्होंने सरकार की इस योजना की खूब सराहना की जिसके चलते महिलाओं को एक नया अनुभव मिल रहा है जो आने वाले समय मे उनके लिए सार्थक सिद्ध होगा।इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking