Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी में सफल हुए छात्र

सुनील नीलम
Oct 4, 2024, 7:03 PM IST • अब तक 201 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग, साबित करेंगे मेधा

तुर्कपट्टी।शुक्रवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालय के छात्रों की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी दुदही बीआरसी परिसर में संपन्न हुई। जिसमें 180 छात्रों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा बीईओ डा. प्रभात चंद राय की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

ब्लॉक स्तरीय परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में 180 छात्र-छात्राओं में 25 बच्चों का चयन हुआ। दूसरे चरण में 25 छात्र- छात्राओं में 10 छात्र आशिक गुप्ता,अंकित गुप्ता, फातिमा अली, अमृता, अंकित चौहान, हातिम,कृष्ण  कुमार, सिराज अंसारी प्रियांशी खरवार व आरती का चयन किया गया। इनमें से पांच टाप स्कोरर छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।

Advertisement

इस दौरान प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक यादव, जूशिसं के अध्यक्ष बांकेबिहारी लाल, एआरपी अनिल सिंह, देवेंद्र पांडेय, रामेश्वर यादव, विनोद प्रसाद, विद्या सिंह, योगेंद्र शर्मा, मुनौव्वर अली, रवीश कुमार, बालकृष्ण आदि उपस्थित रहे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi