News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: दो सहकारी गन्ना समितियों में चुने गए 101 डेलीगेट्स

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 4, 2024  |  7:02 PM

239 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: दो सहकारी गन्ना समितियों में चुने गए 101 डेलीगेट्स WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति रामकोला (पी0) व गन्ना समिति रामकोला (के0) डेलीगेट का चुनाव गहमागहमी के साथ ही सकुशल सम्पन्न हो गया। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ, के उपरांत मतगणना प्रारम्भ हुआ। खेतान केन यूनियन का मतदेय स्थल नगर के जनता इंटर कालेज तथा पंजाब केन यूनियन का मतदेय स्थल पंजाब गन्ना समिति के कार्यालय पर रहा। रात में ही दोनो जगहों का मतगणना पूर्ण होने के बाद परिणाम घोषित हो गए थे।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

गुरूवार को सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान में पंजाब केन यूनियन में 73 पदों के लिए तथा खेतान केन यूनियन में 28 सीटों पर मतदान हुआ। शाम 4 बजे तक पंजाब केन यूनियन में कुल 19994 मत के सापेक्ष 8803 मत पड़े वहीं खेतान केन यूनियन में कुल 4613 के सापेक्ष कुल 2306 मत पड़े। पंजाब केन यूनियन का मतदान प्रतिशत 44 रहा तो वही खेतान का 49.9 रहा। करीब साढ़े 4 बजे से मतगणना शुरू हुई। शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई मतदान व मतगणना के बाद रामकोला खेतान केन यूनियन का परिणाम पहले आया। जिसमे दिनेश्वर, बांकेलाल, चंद्रभूषण, अनिरुद्ध, कौशिल्या, बाबूराम, शत्रुघ्न, फूलचंद, वाहिद, मोतीचंद, जयप्रकाश, त्रिवेणी, बृजनारायन, चंद्रदेव, देवेन्द्र, अमीन, रामाज्ञा, रविन्द्र, रामाशीष, सुदर्शन, आरती, जवाहरलाल, जयचंद, विनय त्रिपाठी, रामराज, छट्ठू, बेचू, जैतुन्निशा निर्वाचित घोषित की गई।

वही देर रात तक पंजाब केन यूनियन का भी परिणाम आया जिसमें भरत, राधेश्याम, अमृता सिंह, ब्रह्मदेव, महंथ, सुदेश कुमार, रविंद्र ,रामनरेश, दाढू ,विजय, कन्हैया, मैनुद्दीन, चंद्रभान, मालती देवी ,गायत्री देवी, सुरेंद्र ईश्वर चंद, कृष्ण कुमार, गोबरी, मोहम्मद हुसैन, गामा ,विंध्याचल मैना देवी, राम लक्ष्मण, रंगलाल सादिक, दीनानाथ, रमावती, अशोक कुमार, नीरज कुमार, नगीना, श्रीकांत, आशिक, ईश मोहम्मद, गणेश ,पूर्णमासी राजेश, रामविलास, अंगद, जवाहर, इसराइल, रामअधार, अलहम, मुबारक, अरुण, उपेंद्र राय ,अवधेश, महंथ, अलगू, तजमुल, सच्चन, रामचंद्र, बेचू, मोतीलाल, रघुवर, शांतीश कुमार शाही,रियासत अली, सुग्रीव, सर्वदीन, सुरेंन, सलाउद्दीन सैमुल्लाह,धरीक्षण,रामायण भोला,राकेश, नागर ,फूलबदन अभिषेक, देवेश प्रताप, पारस, महंथी डेलीगेट पद पर निर्वाचित हुए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking