News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: गहमा-गहमी के बीच हुआ कोटेदार का चयन

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 19, 2024  |  7:15 PM

198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: गहमा-गहमी के बीच हुआ कोटेदार का चयन WhatsApp
Responsive image

सुकरौली। कुशीनगर जनपद के विकासखण्ड सुकरौली के पैकोली ग्राम सभा में ग्राम पंचायत भवन में पारदर्शी तरीके से राशन के लिए कोटेदार का चयन किया गया। कोटेदार पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी रखी थी, जिनमें से इंद्रावती देवी पत्नी जवाहिर गुप्ता को अधिकतर जनता ने हाथ उठा कर अपना समर्थन दिया ।

आपके लिए और..- जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले...

आपको बताते चलें कि एडीओ पंचायत राम आशीष गौतम, ग्राम पंचायत सचिव ओमप्रकाश, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप चौहान, ग्राम पंचायत सदस्यों व समस्त ग्रामवासियों और मीडियाकर्मियों के उपस्थिति में जैसे ही चयन प्रक्रिया की कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा ग्राम प्रधान शोभा देवी के अस्वस्थ होने की सूचना देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली की पर्ची एडीओ पंचायत के समक्ष प्रस्तुत की गई , जिसकी जानकारी जैसे ही ग्रामवासियों को एडीओ पंचायत ने दी वैसे ही ग्रामवासियों में आक्रोश पैदा हो गया। काफी गहमा- गहमी की स्थिति में एडीओ पंचायत ने अपने उच्च अधिकारियों के वार्तालाप के बाद उपस्थित ग्राम पंचायत सदस्यों में से सदस्यों द्वारा एक सदस्य कमरुद्दीन अंसारी को अध्यक्ष चुन कर पुनः चयन की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी। तत्पश्चात कार्यवाही प्रक्रिया के बाद एडीओ पंचायत ने समस्त ग्रामवासियों के सामने इंद्रावती देवी पत्नी जवाहिर गुप्ता को नए कोटेदार के रूप में घोषणा कर दिया।

नए कोटेदार चुने जाने के बाद कोटेदार द्वारा आश्वस्त किया गया कि,”मैं सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद करता हूं और वादा करता हूं कि ईमानदारी और पारदर्शिता से राशन वितरण का कार्य करूंगा।”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking