सुकरौली/कुशीनगर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित विश्व शौचालय दिवस के तत्वाधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत विकास खंड मुख्यालय से खंड विकास अधिकारी सुकरौली उषा पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगो को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए जागरूक करना है।
बताते चलें कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विश्व शौचालय दिवस के तत्वाधान में 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित होने हैं। जिसकी शुरुआत आज विकासखंड सुकरौली से हुई। जिसे खंड विकास अधिकारी उषा पाल सहायक विकास अधिकारी रामअशीष गौतम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सचिव मनोज शुक्ला, रचना सिंह, संक्रवती साहू, खंड प्रेरक मकरध्वज पटेल सहित समस्त सहायक कर्मी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…