News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली बाजार: ओमप्रकाश राजभर पूरे देश मे शोषित, बंचितों के आवाज बने- पतिराम राजभर

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 4, 2023  |  5:44 PM

121 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली बाजार: ओमप्रकाश राजभर पूरे देश मे शोषित, बंचितों के आवाज बने- पतिराम राजभर
  • सुभासपा अध्यक्ष 2027 मे प्रदेश के बनेंगे मुख्यमंत्री- रामानन्द बौद्ध

सुकरौली बाजार/कुशीनगर । आज क्षेत्र पंचायत सुकरौली पंचायत सुकरौली के अर्न्तगत ग्राम पंचायत मठसूरजगिर के राजभर टोले पर, नगर पंचायत सुकरौली, एवं ग्राम बंचरा मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी एवं कुशीनगर लोकसभा चुनाव के प्रभारी पतिराम राजभर ने कहा कि राजभर समाज के लोग शिक्षित एवं संगठित होकर अपने राजभर समाज सहित सर्व समाज के शोषित बंचितो को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाकर अपने हक और हकुक की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूती प्रदान करे | आज हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व कैविनेट मत्री ओम प्रकाश राजभर जी, दलित, अति दलित, पिछड़े समाज के साथ शोषित बंचितो के आवाज बने है । पूरे प्रदेश मे सुभासपा बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रही है ।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

बैठक को सम्बोधित करते सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, गोरखपुर मण्डल के को-आर्डिनेटर रामकोला के पूर्व विधायक रामानन्द बौद्ध ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जी, आने वाले 2027 मे अगर आप सभी सहयोग मजबूती के साथ रहा तो निश्चित रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेगे, तभी सर्वसमाज के लोगो का समग्र विकास होगा | जागरूकता लाया जा रहा है, बौद्ध ने कहा कि दलित एवं अतिदलित, पिछड़ा एवं अति पिछड़े समाज के लोगों की निगाहें ओम प्रकाश राजभर को ही अपने हितैषी की आशा भरी नज़रों देख रहे, इसलिए बड़े पैमाने पर सुभासपा पार्टी से जुड़ रहे, आने वाले समय मे राजभर का बेटा माननीय ओम प्रकाश राजभर जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेगे, क्योकि ये दलितो एवं पिछड़ो की आवाज बने हुए देश के 12 प्रदेशों मे सुभासपा का संगठन तेजी से मजबूत हो रहा विहार प्रदेश मे सुभासपा का तेजी से जनाधार बढ़ रहा है, उक्त अवसर पर, बैठक मे सुकरौली के पूर्व ग्राम प्रधान राजभर अशोक कुमार पत्रकार, सुभासपा गोरखपुर मण्डल के प्रभारी ध्रुपदेव राजभर, प्रदेश सचिव बलराम कन्नौजिया, विधान सभा अध्यक्ष हाटा बाकेलाल राजभर, जिला उपाध्यक्ष श्रीकिशुन राजभर, रामसुरेश यादव, रामहरिष राजभर, दुलारे निषाद, गुद्दी लाल निषाद, सूर्यभान गौड़, श्रीनिवास राजभर, अनिता राजभर, सीमा साहनी, सीमा राजभर, रेनू राजभर, तारा राजभर, विरेन्द्र कुमार, भीम राजभर, मिश्री राजभर, रमई राजभर, राजेन्द्र कुमार, रत्नाकर, मंटू, ऋषि, बिकाऊ प्रसाद, त्रियुगी पाण्डेय, शिवाजी, आदि तमाम राजभर के लोग उपस्थित रहे, बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष बाके लाल राजभर ने किया |

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking