News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली बाजार: गुरु को गुरु दक्षिणा शुरू हुआ”स्व.बी के सिंह पर्यावरण सारथी पुरस्कार”

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 5, 2021  |  7:04 PM

1,775 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली बाजार: गुरु को गुरु दक्षिणा शुरू हुआ”स्व.बी के सिंह पर्यावरण सारथी पुरस्कार” WhatsApp
Responsive image

सुकरौली बाजार/कुशीनगर। प्राथमिक विद्यालय सुकरौली के सहायक अध्यापक प्रदीप सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने गुरु नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा के प्रधानाचार्य एवं प्रधान संघ फाजिलनगर के अध्यक्ष रहे स्व० बीरेंद्र कुमार सिंह की स्मृति में अपने शिष्य धर्म का पालन करते हुए “स्व.बी के सिंह पर्यावरण सारथी पुरस्कार” शुरू करने की घोषणा अनुकरण एवं प्रशंसनीय कार्य किया है जो अन्य शिष्यों को भी अपने गुरु के प्रति सम्मान देने के प्रेरणास्पद होगा । शिक्षक प्रदीप सिंह ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व कोविड-19 कोरोना से दिवंगत प्रधानाचार्य बीरेंद्र कुमार सिंह अपने विद्यार्थियों में बहुत ही लोकप्रिय रहे हैं। उनके व्यक्तित्व में ऐसा आकर्षण था कि जो व्यक्ति उनसे एक बार मिलता था उनका हो जाता था।समाज में उनकी छवि एक उच्च कोटि के विद्वान,प्रधानाचार्य,शिक्षक के साथ -साथ एक महान समाजसेवी की रही।बहुत कम उम्र में उन्होंने लाखों लोगों के हृदय में स्थान बना लिया था।बताते चले कि उनके शिष्य प्रदीप सिंह भी एक उत्कृष्ट शिक्षक हैं और उनको लगभग एक दर्जन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदीप सिंह ने बताया है कि अपने गुरु को गुरु दक्षिणा स्वरूप यह पुरस्कार शुरू कर रहे हैं।यह पुरस्कार हर वर्ष पर्यावरण,स्वच्छ्ता, सफाई,समाज सेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किसी एक एनजीओ या व्यक्ति को दिया जायेगा।इसके तहत स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।इस वर्ष इसका क्षेत्र कुशीनगर रहेगा आगामी वर्षों में इसका क्षेत्र और बढ़ाया जाएगा। चयन के लिए एक गैर राजनीतिक व्यक्तियों की एक 5 सदस्य वाली कोर कमेटी बनाई जाएगी जिसमें स्वर्गीय बी के सिंह के परिवार से एक सदस्य को भी सम्मिलित किया जायेगा।इस पुरस्कार का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण ,समाज सेवा के लिए प्रेरित करना और आने वाले पीढ़ियों को स्वर्गीय बी.के सिंह के व्यक्त्वि से परिचित कराना मूल उद्देश्य है ताकी अन्य लोग प्रेरणा लेकर एक बेहतर नागरिक बन सके।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking