News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली बाज़ार: प्रधानाचार्य के निधन पर शोकसभा का आयोजन

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 18, 2021  |  2:40 PM

942 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली बाज़ार: प्रधानाचार्य के निधन पर शोकसभा का आयोजन

सुकरौली बाज़ार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर के प्रधानाचार्य डॉ. रीतेश कुमार चौधरी के निधन पर नेहरू इंटर कालेज सुकरौली में एक शोकसभा का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरूण प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. चौधरी के असामयिक निधन से जनपद के माध्यमिक शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से हम सब अत्यंत दुखी हैं। विद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह बंटी ने भी डॉ. चौधरी के निधन पर गहरा शोक जताया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे ने कहा कि उनके निधन से संगठन को भारी क्षति हुई है।

आपके लिए और..- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश...

संगठन के कार्यों में वह बढ़ चढ़कर सहयोग करते थे। सभा का संचालन डॉ. त्रिगुणानंद मणि ने किया। शिक्षकों ने दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार, लक्ष्मी भारती, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार रजक, शम्भूनाथ गुप्ता, अवधेश पांडेय, प्रहलाद कुमार गुप्ता, इंद्रेश कुमार, गजेंद्र सिंह, संतोष दूबे, गिरिजेश पांडेय, ओमप्रकाश, विश्वदीपक मिश्र, करुणेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking