सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर 9 (सुभाष चन्द्र बोस नगर) मे एक महिला पूजा यादव पत्नी दुर्विजय यादव)की मौत हो गयी। ससुराल पक्ष के लोगो ने मौत का कारण करंट लगना बताया। जबकि मौत की सूचना पर पहुँचे मायके वालो ने हत्त्या का आरोप लगाते हुए काफी हो हल्ला किया।
बताते चले कि वार्ड नं 9 से मृतक महिला को उसके परिजन सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले गए। जहाँ डॉक्टर ने ईसीजी कराकर लाने के बाद ही मौत के पुष्टि करने की बात कही।लेकिन समय से जाँच ना हो पाने से परिजन मृतक महिला को घर लाकर उसके मायके वालो को खबर दी। मौत की सूचना पर पहुँचे मायके वालो ने हत्त्या का आरोप लगाते हुए बवाल काटा।मृतक महिला का एक तीन साल का एक बच्चा भी है।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…