News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: गाँव के विकास से ही देश का विकास- सांसद

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 3, 2023  |  6:49 PM

144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: गाँव के विकास से ही देश का विकास- सांसद
  • भाजपा सरकार में हो रहा चौमुखी विकास- विधायक
  • डबल इंजन सरकार में विकास परक नीतियों के कारण सभी क्षेत्रों में हो रहा है विकास

सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम सभा मे लगभग 03.16करोड़ रुपए की 18 परियोजनाओं का ब्लाक सभागार में लोकार्पण किया। सोमवार को सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे और विधायक हाटा मोहन वर्मा ने विकास खण्ड सुकरौली के विभिन्न ग्राम सभा मे लगभग03.16 करोड़ रुपए की लागत से 18 परियोजनाओं का जिसमे मिनी स्टेडियम, अमृत सरोवर एवँ मनरेगा पार्क पुस्तकालय सहित विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण कार्यक्रम ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कर सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कहा कि
देश में केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार में चौमुखी विकास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक सत्तर पर विकास हो रहा है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

केन्द्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगो तक पहुंच रहा। जिससे आम जनता में भाजपा का विश्वास बढ़ रहा था। आठ वर्ष में देश आगे बढ़ा तो छः वर्षो में प्रदेश आगे बढ़ा तो कुशीनगर भी विकासशील जनपद की अग्रणी में खड़ा है। आज जनपद में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, फैलाई ओवर विभिन्न क्षेत्रों में सड़को का जाल सहित विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है। विकास के कार्य निरंतर हो रहा है। कुशीनगर में बौद्ध सर्किट एरिया के विकास के लिए गोरखपुर सरदारनगर कुशीनगर पड़रौना रेल परियोजना में बजट में देकर उसके कार्य को प्रगति मिलेगी, आज मोदी और योगी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में बिना किसी भेद भाव के सभी योजनाओ का लाभ मिल रहा है। मोदी और योगी के नेतृव में भारत की पहचान विश्व मंच पर है।

विशिष्ट अतिथि विधायक हाटा मोहन वर्मा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में चौमुखी विकास हो रहा है। भारत की आत्मा गावों में बसती है इसीलिए गावों का साधन सम्पन्न बनाकर उसका समग्र विकास करना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। आज केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी की डबल इंजन की सरकार निरंतर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गो में बिना किसी भेद भाव के देने का काम कर रही है। जिससे पूरे विश्व में भारत की पहचान एक विकासशील देशों की श्रेणी में है।

आज जिस प्रकार देश और प्रदेश में निरंतर विकास कार्य को धरातल पर भाजपा सरकार में किया जा रहा है उसी प्रकार कुशीनगर में विकास कार्य प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार में निरंतर विकास सबका साथ सबका विश्वास के नीतियों के साथ कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ती तक सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष और संचालन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने किया। आभार खण्ड विकास अधिकारी सुकरौली कृष्णा चतुर्वेदी ने किया।इस दौरान सहायक खण्ड विकास अधिकारी रामाशीष प्रसाद, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार,मण्डल अध्यक्ष हाटा मुंशी सिंह, मण्डल अध्यक्ष हाटा देहात श्रीप्रकाश मिश्रा,सन्तोष दुबे,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, सन्तोष श्रीवास्तव, राजन गौड़,ग्राम प्रधान गण सहित सचिव गण और ब्लाक कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking