News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली बाजार: प्राण प्रतिष्ठा की निकली शोभायात्रा, कलश में भरा गया जल

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 5, 2022  |  6:17 PM

593 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली बाजार: प्राण प्रतिष्ठा की निकली शोभायात्रा, कलश में भरा गया जल

सुकरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत शंखापार माफी के परसिया में डॉ महेंद्र त्रिपाठी द्वारा नव निर्मित मंदिर में भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी व मा दुर्गा की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के लिए गुरुवार को विद्वान आचार्य पंडित पारसनाथ शुक्ल के द्वारा कलश पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा परसिया स्थित मंदिर परिसर से शंखापार होते हुए अकटहा घाट पहुची। जहां विद्वान आचार्यो द्वारा मंत्रोचार के साथ कलश में जल भरा गया। कलश में जल भरने के बाद शोभा यात्रा में शामिल भक्तों द्वारा लगाए गये हर हर महादेव, जय माता दी व जय बजरंग बली के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा के साथ चल रही भगवान भोलेनाथ नंदेश्वर महाराज के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शोभा यात्रा देउर चौराहा, जोगवीर, पीपरपाती, सुकरौली, डकही, बढ़या बुजुर्ग, बेलही बरवां आदि जगहों पर स्थित मंदिरों का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुचीं।

जहाँ मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा करवाने हेतु विद्वान आचार्यो गोपाल तिवारी, उमेशपति त्रिपाठी, राम बड़ाई मिश्र, विवेक तिवारी, दिलीप मिश्र द्वारा मंदिर में मूर्तियों की स्थापना के लिए विधिवत पूजन शुभारंभ किया गया। यजमान राजेन्द्र तिवारी, पूनम तिवारी, उमेश तिवारी, उपेंद्र तिवारी, विश्वजीत तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, लालजी तिवारी, आचमन तिवारी, नमन त्रिपाठी, सौरव त्रिपाठी, शिवानंद पांडेय, आर्ची पांडेय, व अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking