News Addaa WhatsApp Group Join करें

Sukrauli News/सुकरौली: कार की टक्कर से ऑटो पलटी; ऑटो में बैठी आधा दर्जन से अधिक सवार घायल

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 9, 2022  |  6:50 PM

1,018 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Sukrauli News/सुकरौली: कार की टक्कर से ऑटो पलटी; ऑटो में बैठी आधा दर्जन से अधिक सवार घायल

सुकरौली/कुशीनगर।स्थानीय थाना कोतवाली हाटा अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के तितला निकट फोरलेन क्रॉसिंग के पास सोनबरसा से सवारी लेकर हाटा की तरफ जा रही ऑटो को तेज गति से आ रही कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पीछे से लगी टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी ऑटो सवार जोरदार झटके के साथ सड़क पर बिखर गए।ऑटो में सवार सभी लोग पूरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा निजी वाहन और आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के जरिए इलाज कराने हेतु आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली भिजवाया।जहां दो सवारियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में एक ही साथ सात के संख्या में पहुंचे घायलों को देखते ही काफी अफरातफरी मच गई। घायलों में मुख्य रूप से रानी सिंह पुत्री संजीत सिंह उम्र 24 वर्ष रामपुर महुआबारी गौरी बाजार देवरिया, गिरजा पत्नी उमेश 55 वर्षीय रामपुर महुआबारी गौरी बाजार देवरिया,अमरावती देवी पत्नी राम प्रकाश गुप्त परसोना थाना रामकोला कुशीनगर, अनीता पत्नी इंद्रजीत 35 वर्ष रामपुर सोहरौना हाटा कुशीनगर रामरति पुत्र देवनंदन 60 वर्षीय नदवा बिशुनपुर पटहेरवा थाना कुशीनगर, देवनंदन पुत्र स्वर्गीय सूरज मन नदवा बिशुनपुर पटहेरवा कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पर करते हुए अति गंभीर दो लोगों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking