News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: स्वास्थ्य विभाग ने किया प्राइवेट अस्पताल की जांच।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 13, 2021  |  6:44 PM

1,794 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: स्वास्थ्य विभाग ने किया प्राइवेट अस्पताल की जांच।

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के क्रम में सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुकरौली के तितिला में स्थित सावित्री सेवा संस्थान द्वारा संचालित न्यू सावित्री अस्पताल की जांच की।टीम ने अस्पताल की व्यवस्था में अनियमितता पाए जाने की बात कहते हुए ओटी रूम को सील कर दिया।टीम द्वारा जांच की कार्यवाही करने के दौरान मरीजो तथा उनके परिजनों सहित स्थानीय जनता के विरोध का सामना करना पड़ा।जनता के विरोध को देखते हुए अधिकारियो को अतिरिक्त प्रशासन बुलाना पड़ा।कार्यवाही के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ वी के वर्मा के कहा कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के क्रम में सावित्री अस्पताल की जांच की गई जहाँ ओटी कक्ष में अनियमितता पाए जाने के कारण उसे सील कर दिया गया।

आपके लिए और..- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश...

वही स्थानीय क्षेत्र में हमेशा जनसेवा करने के लिए चर्चा में रहने वाले रबीश सिंह के पक्ष में स्थानीय जनता ने स्वास्थ्य विभाग के सामने विरोध किया।जांच कार्यवाही के दौरान मरीजो तथा उनके परिजनों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।मरीजो में कुसुमावती, रुबीना, लक्ष्मी देवी ,संजू देवी, रंभा देवी सहित अन्य मरीजो ने आरोप लगाया कि मरीजो के इलाज की व्यवस्था अब कैसे संभव होगी।इस कार्यवाही से आहत रबीश सिंह ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया।

स्वास्थ्य टीम ने दो अस्पतालों की जांच करने के क्रम में एक अस्पताल को नोटिस तथा दूसरे अस्पताल के ओटी को सील किया।जांच करने वाली टीम में डॉ बी के वर्मा डिप्टी सीएमओ, सुनील कुमार सिंह नायब तहसीलदार, डॉ दीपक, विनोद शाह, प्रदुमन राव लेखपाल सहित हाटा कोतवाली तथा सुकरौली पुलिस चौकी पुलिस मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking