News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: स्वास्थ्य मेले का आयोजन मंगलवार को, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के भी लगेगे स्टाल।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 18, 2022  |  3:14 PM

602 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: स्वास्थ्य मेले का आयोजन मंगलवार को, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के भी लगेगे स्टाल।

सुकरौली/कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में आगामी 19 अप्रैल दिन मंगलवार को होगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त मेले का उद्वघाटन स्थानीय विधायक मोहन वर्मा द्वारा किया जायेगा। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जायेगा।

आपके लिए और..- जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का...

मेले में खून, मूत्र व बलगम, एक्सरे आदि की जांच की व्यवस्था भी निःशुल्क होगी। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, संचारी रोग, टीबी रोग, कुष्ठरोग , मलेरिया, एड्सरोग, प्रधानमंत्री जन आरोग्य, टेलीमेडिसिन, होमियोपैथी, दांत रोग, नेत्र रोग, यूनानी, कोविड वैक्सीनेशन, कोविड सैंपलिंग सहित सभी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।

डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में स्वास्थ्य विभाग के अलावा युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष विभाग, सूचना एवं प्रसार विभाग, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, विकलांग कल्याण विभाग के भी स्टाल लगाये जायेंगे। स्वास्थ्य मेले का समय सुबह 9 बजे से सायंकाल 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर।छितौनी नगर पंचायत के पनियहवा में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं…

रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking