कुशीनगर । हाटा कोतवाली के सुकरौली ओवर ब्रिज पर गुरूवार की शाम गोरखपुर से स्कूटी से लौट रहे दो युवकों को पीछे से आ रही बेकाबू स्कार्पियों ने ठोकर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौके पर दर्दनांक मौत हो गई।
हाटा कोतवाली के नगरपालिका के तिलक नगर वार्ड संख्या 11 निवासी कृष्ण कुमार सिंह पुत्र मनोरथ प्रसाद सिंह उम्र 41 वर्ष गुरूवार की देर शाम अपने साथी महेन्दर उम्र 40 वर्ष के साथ स्कूटी से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। अभी वे हाटा कोतवाली के सुकरौली कस्बा स्थित हाइवें के ओवर ब्रिज पर पहुंचें ही थे। इसीबीच पीछे से तेजगति से आ रही स्कार्पियों ने स्कूटी सवार को ठोकर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौके पर दर्दनांक मौत हो गई।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…