सुकरौली/कुशीनगर। न्यू इंडिया शुगर मिल ढांढा के तरफ से सुकरौली के आस पास के किसानो की गन्ना का सर्वे का कार्य कराया जा रहा है जिसके क्रम में सेमरी महेशपुर में गन्ने की खेती करने वाले किसानों की गन्ना खेती का भी सर्वेक्षण किया गया। सर्वे करने वाली टीम में सुपरवाइजर सिकंदर अली, नागेंद्र तथा विनीत राय ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन किसान भाइयों का गन्ना सर्वे का कार्य अभी बाकी हो वह अपने खेत में जाकर सर्वे जरूर करा लें ताकि सीजन में पर्ची वितरण में कोई समस्या ना हो। ग्रामसभा के किसानो में ओमप्रकाश सिंह, बबलू सिंह, लालजी सिंह, फुलेना सिंह,जय सिंह, संतोष सिंह, रामसागर गोंड, राजकुमार गौड़, बबलू जायसवाल, पप्पू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…