सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली मे भारती जनता पार्टी के मण्डल सुकरौली द्वारा आजादी 75 वीं अमृतमहोत्सव अवसर पर तिरंगा यात्रा बडे ही धूमधाम से गाजेबाजे के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर उर्फ ठूठी के प्रांगण से निकाला गया।
जिसमें हजारों लोग शामिल थे जिससे भारत माता की जयकारो के साथ ही उन वीर शहीदों के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहे थे।क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश मे अपने वीर शहीदों के याद मे आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ के रुप मे मना रही है उन्हीं के याद मे तिरंगा यात्रा निकाल कर उन शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी जा रही है।ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा पूरे नगर भ्रमण कर क्षेत्र पंचायत परिषर मे समाप्त हुआ।
यात्रा मे शामिल भारती जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, पर्यावरण प्रेमी रवीश सिंह, मण्डल अध्यक्ष हाटा उदयभान कुशवाहा, पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता, अशोक कुमार पत्रकार, समाज सेवी वरुण जायसवाल, दिनेश सिंह, महेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, बाबूराम यादव, मोहन गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, गुड्डू प्रजापति, उदयनारायण मद्देशिया, अरुण तिवारी, कृष्णमोहन मद्देशिया, अभय सिंह, दुर्गेश यादव, सत्यनारायण, देवेन्द्र सिंह, कार्यक्रम का संचालन भाजपा के मण्डल अध्यक्ष ज्ञानविक्रम सिंह ने किया।स्थानीय पुलिस प्रशासन के चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ मुस्तैदी से लगे रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…