News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: अबीर-गुलाल के साथ पिचकारी से बरसेंगे रंग; लोगों की खरीदारी से बाज़ारो में दिखी रौनक।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 18, 2022  |  1:36 PM

612 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: अबीर-गुलाल के साथ पिचकारी से बरसेंगे रंग; लोगों की खरीदारी से बाज़ारो में दिखी रौनक।

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के कस्बे बाजारों में होली का त्योहार करीब आ जाने से अबीर गुलाल व पिचकारियों की दुकाने पूरे दिन के साथ ही देर रात तक सजी रही। वैश्विक महामारी की त्रासदी में कितनों ने अपनों को खोया तमाम लोग कोरोना काल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए नया जीवन पाए जबकि तमाम लोग उस त्रासदी के चपेट में आकर काल के गाल में समा गए। बीते दो साल के लंबे इंतजार के बाद इस वर्ष होली का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाने का मौका मिलेगा। लिहाजा लोगों के मन में रंगों के इस पवित्र त्योहार को लेकर कौतूहल और जिज्ञासा बढ़ गई है। फिर भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है। करीब एक हप्ते पहले से ही शहर की दूकानें भिन्न-भिन्न रंगों, अबीर-गुलाल और तरह-तरह की डिजाइन वाली पिचकारियों से पट गई हैं। बच्चे, वयस्क और बुजुर्ग सभी के अंदर एक अलग तरह की खुशी नजर आ रही है। लंबे समय बाद पहली बार खुल कर होली खेलने का मौका मिलेगा। साथ ही प्रशासन की सक्रियता भी त्योहार को सरल, सजग और सुरक्षित बनाने के लिए तैयार है।

आपके लिए और..- एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking