News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया सीमावर्ती थाना तरयासुजान का आकस्मिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 23, 2022  |  3:38 PM

1,015 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया सीमावर्ती थाना तरयासुजान का आकस्मिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

कुशीनगर। शनिवार को जिले के पुलिस विभाग के नवागत मुखिया ने उत्तरप्रदेश -बिहार सीमा पर स्थित थाना तरयासुजान व पुलिस चौकी बहादुरपुर का आकस्मिक निरीक्षण करते हुये मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

सनद रहे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा थाना तरयासुजान का आकस्मिक निरीक्षण शनिवार को किया गया एवं निरीक्षण के पश्चात निम्न निर्देश जारी किये गये, निर्देशो के क्रम में कहा गया की थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन करते हुये बताया गया की उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया। वही जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गयी। साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।

बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया गया । प्रत्येक जनशिकायत का रजिस्टर में फीडबैक का कालम बनाते हुए स्वयं प्रभारी निरीक्षक को फीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया गया। मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके एवं लावारिश वाहन/माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार अतिशीघ्र कराने हेतु निर्देशित किया गया।सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया गया । साथ ही प्रशिक्षु उ0नि0, रि0 महिला/पुरुष आरक्षियों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार व्यवहारिक प्रशिक्षण कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया । थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों से सीसीटीएनएस पर अधिक से अधिक कार्य कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया ।

थान के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत चौकी बहादुरपुर का भी निरीक्षण किया गया तथा बिहार बार्डर होने से इसकी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक के पीआरओ, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय के साथ अन्य मातहत मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking