कुशीनगर। शुक्रवार को आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई।
परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया व अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय,शस्त्रागार, बैरक,भोजनालय व परिवहन शाखा आदि को चेक किया। आदेश कक्ष में गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कुन्दन कुमार सिंह , प्रभारी पुलिस लाइन तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…