News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने पुलिस झंडा को दी सलामी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 23, 2021  |  2:22 PM

1,095 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने पुलिस झंडा को दी सलामी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।पुलिस झंडा दिवस का आयोजन स्थानीय पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने पुलिस झंडा ध्वजारोहण कर सलामी दिया ।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने पुलिस झंडा का ध्वजारोहण कर डीजीपी का संदेश पढ़कर पुलिसकर्मियों को सुनाया। इसके साथ ही पुलिस ध्वज का स्टीकर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों की वर्दी की बाईं जेब के ऊपर लगाया गया। एसपी ने बताया कि 23 नवंबर 1952 को पुलिस लाइन लखनऊ के परेड ग्राउंड में वार्षिक परेड के अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने देश के पुलिस बलों में उत्तर प्रदेश पुलिस को सर्वप्रथम झंडा पुलिस व पीएसी ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार चार फिट लंबा व तीन फिट चौड़ा है। यह दो रंगों का है, जिसमें ऊपर लाल रंग और नीचे की ओर नीला रंग है। मध्य में यूपी पुलिस का प्रतीक चिह्न है। 20 नवम्बर 21 को उत्तर प्रदेश पुलिस को देश के समस्त डीजीपी व आईजीपी पुलिस सम्मेलन का आयोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ यह गौरव की बात है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री व देश के गृह मंत्री मौजूद रहे। एसपी ने समस्त पुलिस अधिकारियों और जवानों से कहा कि पुलिस के झंडा की आन बान शान आप सभी को करनी है अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस की आन बान शान की रक्षा करें। ध्वजारोहण के दौरान सभी क्षेत्रधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही पुलिस ऑफिस व जनपद के समस्त थानों पर पुलिस झंडा फहराया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking