Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

थाना परिसर में शांति व्यवस्था बैठक समिति का आयोजन

सुनील नीलम
Oct 20, 2024, 7:26 PM IST • अब तक 228 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दीपावली, भाई दूज व छठ पूजा को लेकर तुर्कपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष संजय कुमार ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।

रविवार को आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष ने सभी धर्म संप्रदाय के धर्मगुरु तथा मूर्ति पूजा करने वाले आयोजकगण, व जनता से सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर आपसी भाईचारा स्थापित करने हेतु सभी को जागरूक किया। उन्होंने अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पुलिस पैनी नजर से हर छोटी बड़ी घटनाओं के प्रति मुस्तैद रहेगी। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो कानून उनके प्रति कड़ाई बरतेगा। एसओ ने थानाक्षेत्र में लगने वाले मेलों का विवरण लेते हुए हर संभव सुरक्षा व्यवस्था देने का आश्वासन दिया।

Advertisement

इस दौरान अनिल निर्मल, मुकेश कुशवाहा, केशव विश्वकर्मा, विनोद प्रसाद गोंड, गुड्डू कुशवाहा, बलिराम, संतोष आर्य, श्याम सुंदर, धर्मवीर, जाकिर हुसैन, पंकज कुमार,असलम अली, रविन्द्र कुशवाहा, राजू कुशवाहा, अमित पांडेय, अभिमन्यु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi