News Addaa WhatsApp Group Join करें

तहसील कर्मचारी के भाई की दुर्घटना में मौत, बार संघ खड्डा ने दी श्रद्धांजलि

Sanjay Pandey

Reported By:

May 28, 2025  |  12:56 PM

223 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तहसील कर्मचारी के भाई की दुर्घटना में मौत, बार संघ खड्डा ने दी श्रद्धांजलि WhatsApp
Responsive image
  • अधिवक्ताओं ने जताई शोक, 2 मिनट का मौन रख जताया शोक

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील में कार्यरत कर्मी के चचेरे भाई की दुखद् मौत पर तहसील बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और एक दिन के लिए न्यायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला किया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

खड्डा तहसील में नायब तहसीलदार कार्यालय में संविदाकर्मी अविनाश मोर्या के चचेरे भाई 19 वर्षीय रानू मोर्चा की मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल होने के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। खबर सुनते ही अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बुधवार को द कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन कुशवाहा, मंत्री अनिल सिंह उर्फ पुट्टन सिंह की अगुवाई में अधिवक्तागण परिसर में एकत्रित होकर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहने की प्रतिबद्धता जताई।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमियमय मालवीय, पूर्व मंत्री अवधेश यादव, अखिलेश पाण्डेय, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, ज्योतिर्मय मालवीय, हीरालाल कुशवाहा, अजय चौहान, सुनील चौधरी, संदीप यादव, अजीत कुमार, विनोद उपाध्याय, मोनू मिश्र, दुर्गेश सिंह, नत्थू शर्मा, विनोद यादव, मनीष कुशवाहा, अजय गुप्ता, नुरूलहोदा, केश्वर कुशवाहा, नागेन्द्र गौतम, सुनील यादव, महेन्द्र प्रजापति, रियाज अहमद आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking