News Addaa WhatsApp Group Join करें

टैबलेट पाकर खुशी से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 13, 2025  |  6:45 PM

118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टैबलेट पाकर खुशी से खिले विद्यार्थियों के चेहरे WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर के महाराणा प्रताप औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 77 टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल गये।
बतौर मुख्य अतिथि सदस्य विधानसभा उ0प्र0 डा0 रतनपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि यहां का युवा समग्र रूप में सक्षम हों। आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किये जा रहे टैबलेट व स्मार्टफोन से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

एमएलसी श्री सिंह ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व के महामारी समय में छात्रों की शिक्षा काफी बाधित हुई। जिसको उ0 प्र0 के मुख्यमंत्री जी ने गंभीरता से लिया और टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण का योजना चलाकर तकनीकी शिक्षा बेहतर अवसर प्रदान किया। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि नकारात्मक पहलू छोड़ सकारात्मक पहलू अपनाये और अपने कैरियर को सुदृढ़ बनाये। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकारें सभी वर्गों वाली सरकार है। सभी को तकनीकी शिक्षा और विकास से लैस करना चाहती है। एमएलसी श्री सिंह ने कहा कि मेरी शुभकामना है कि इस संस्थान के छात्र अच्छी शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न क्षेत्रों में जाएं और अपना कैरियर बनायें तथा अपने संस्थान व क्षेत्र समाज का नाम रोशन करें।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि आज के इस युग में स्मार्टफोन हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। विद्यार्थी इसके जरिये अब घर बैठे ज्ञान अर्जित कर सकेंगे और देश दुनिया में घट रही घटनाओं से भी परिचित होगें। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में आपके मस्तिष्क में क्या है और क्या सोच रहे हैं स्मार्ट फोन सब कुछ बता देगा। विशिष्ट अतिथि व ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण सिंह ने कहा कि टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के सहारे से अपनी पढ़ाई एवं लक्ष्य को पूरा करने में काफी सहायक बनेगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक डा0 धनंजय गोविन्द राव ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन नितेश राव ने किया।

कार्यक्रम के दौरान अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को अजय गोविंद राव शिशु, त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह, डा0 इन्द्रजीत गोविंद राव, वरुण राय, गन्ना प्रबंधक सतीश चौहान, शत्रुन्जय सिंह साधू बाबू, राजेश सिंह, उदय सिंह, रानू शाही, मारकण्डे मिश्र हाथी बाबा ,अमित गोविंद राव, मदनपाल सिंह, राम अवध सिंह,फते बहादुर दूबे ,संस्थान के प्राचार्य संजीव कुमार यादव, रुस्तम अंसारी, आलोक गोविंद राव, आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking