तमकुहीराज/कुशीनगर । मौसम में बदलाव के चलते इस समय लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। इस समय दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। तापमान में उतार चढ़ाव के कारण शरीर अपने आप को उसके अनुसार ढाल नहीं पाता हैं, जिससे लोग बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
शाम को पर्याप्त कपड़े पहनकर बाहर निकलें – डा. अमित राय
सीएचसी तमकुही के अधीक्षक डा. अमित राय ने बताया कि बदलते मौसम में इम्युन सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार की परेशानी आम बात है। शाम के समय पर्याप्त कपड़े पहन कर ही बाहर निकलना चाहिए। बदलते मौसम में वायरल बुखार के मामले बढ़ते हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों तथा बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कभी सर्द और कभी गर्म मौसम होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द, थकान जैसी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही है। सबसे पहले बच्चे इनकी चपेट में आते हैं। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए बच्चों के कपड़ों को साफ रखना चाहिए। साफ- सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव अपने साथ बहुत सारी बीमारियां साथ लेकर आता है। खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पर्याप्त पानी पीना चाहिए। मौसमी फलों एवं सब्जियों का खाने में प्रयोग करना चाहिए। विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा, नींबू ज्यादा लेना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं | ठंडे पदार्थों का सेवन न करें। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक को दिखाएं।
छींकते समय मुंह पर रूमाल जरूर रखें – डा. संजय कुमार
वरिष्ठ चिकित्सक डा. संजय कुमार ने बताया कि इस बदलते मौसम में तापमान के हिसाब से उचित कपड़े पहने। सामान्य तापमान के पानी से नहाएं व सुबह शाम की ठंड से बचें। उन्होंने बताया कि जिस चीज से आपको एलर्जी है, उसके प्रयोग से बचें। साथ ही सर्दी-जुकाम के शिकार लोगों का सामान इस्तेमाल करने और सीधे-सीधे संपर्क में आने से बचें। उन्होंने बताया कि आपसे किसी और को यह समस्या न हो, इसके लिए छींकते समय अपने मुंह पर रूमाल जरूर रखें।
खूब पानी भी पीना चाहिए, जिससे शरिर पर हमला करने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म को शरिर से बाहर निकलने में मदद मिलाती है। वायरल में हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए।
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…