News Addaa WhatsApp Group

तमकुही: बूथ सत्यापन के जरिये कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 19, 2023  |  8:35 PM

528 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: बूथ सत्यापन के जरिये कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Advertisement

तमकुही/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के बूथ समिति सत्यापन अभियान के क्रम में विधानसभा क्षेत्र फाजिलनगर के बसडीला महन्थ में बूथ समितियों की जांच की गई।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

अभियान के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के जिला सहसंयोजक अरुण कुमार मिश्र ने कार्यकर्ताओ को मेहनत और लगन से जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को भी कहा।
बूथ सत्यापन कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश व जिला नेतृत्व के आह्वान पर सत्यापन अभियान निर्बाध गति से चल रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के कारण भाजपा सभी बूथों पर मजबूत पकड़ बना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास में जुटे रहने के लिए उत्साह भरते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए प्रयासरत रहने की बात भी कही।

इस मौके पर बूथ अध्यक्ष मुन्ना मद्देशिया, शक्ति केंद्र प्रमुख दिलीप मिश्र, अर्जुन मद्देशिया, महन्थ कुशवाहा, मुन्ना गुप्ता, बैरिस्टर मद्देशिया आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking