News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : डोल मेले में भगवान शंकर की झांकी में भोलेनाथ की किरदार निभा रहा युवक की मौत, मातमी सन्नाटा पसरा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 27, 2025  |  10:05 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : डोल मेले में भगवान शंकर की झांकी में भोलेनाथ की किरदार निभा रहा युवक की मौत, मातमी सन्नाटा पसरा

 

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

कुशीनगर । तमकुहीराज में आयोजित ऐतिहासिक महावीरी डोल मेले में बुधवार को देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। भगवान शिव की झांकी में भोले बाबा का किरदार निभा रहे 25 वर्षीय युवक की मंच पर ही अचानक मौत हो गई। इस घटना से मेले का पूरा माहौल गमगीन हो उठा और श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक, तमकुहीराज डोल मेले के अखाड़ा नम्बर 1 धुरिया इमिलिया थाना सेवरही से आए दल द्वारा झांकी प्रस्तुत की जा रही थी। इसी दौरान बेलवा, थाना कसया निवासी रामबहल कश्यप पुत्र गिरधारी (उम्र 25 वर्ष) भगवान शंकर की भूमिका निभाते हुए अचानक स्टेज पर गिर पड़े।
आयोजकों और प्रशासन ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में कोहराम, श्रद्धालुओं में स्तब्धता :

मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मां और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार रामबहल बेहद मिलनसार और उत्साही युवक थे, और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।
झांकी देखने आए श्रद्धालु भी इस हादसे से स्तब्ध रह गए। बहुत से लोग इस घटना को “भोले बाबा की लीला” मानकर भावुक हो उठे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा :

घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी तमकुहीराज और प्रभारी निरीक्षक सुशील शुक्ल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।

गम में डूबा आयोजक टीम :

ऐतिहासिक डोल मेले में हजारों की भीड़ मौजूद थी, आयोजन मंडल ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए शोक व्यक्त किया और श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की।

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking