तमकुहीराज,कुशीनगर । क्षेत्रवासियों को आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हर समय सजग रहने वाले क्षेत्रीय विधायक डॉ असीम कुमार राय ने सोमवार को तमकुहीराज स्थित विद्युत उपकेंद्र पर 10 MVA क्षमता के ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
जानकारी रहे की इस ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से तमकुहीराज एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पहले की अपेक्षा और अधिक सुदृढ़, स्थिर व निर्बाध होगी।यह केवल एक तकनीकी उन्नयन नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास हमेशा रहता है कि हमारे क्षेत्र की आम आवाम की सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं पर सजग रह कर उसे अपने क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराते रहे।
उक्त अवसर पर अधीक्षण अभियंता जनपद कुशीनगर राकेश मोहन जी, अधिशाषी अभियंता सेवरही अरुण यादव , उपखंड अधिकारी तमकुहीराज शुभम अग्रहरि , उपखंड अधिकारी सेवरही धर्मेंद्र मल्ल , मंडल अध्यक्ष तमकुहीराज मुन्नू मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा दीपक सिंह पटेल , वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सिंह राजपूत , पूर्व मंडल अध्यक्ष तमकुहीराज प्रदीप श्रीवास्तव , अजय सिंह , मंडल महामंत्री सत्यम पाण्डेय , मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक पाठक , शक्ति केंद्र संयोजक निक्कू सिंह पटेल , सभासद रमेश गुप्ता , मंटू यादव , संदीप गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…