News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : माल वाहक पिकप से प्रतिबंधित दो राशि गो बंश बरामद,तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 23, 2025  |  5:48 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : माल वाहक पिकप से प्रतिबंधित दो राशि गो बंश बरामद,तीन गिरफ्तार WhatsApp

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने ग्रामीण इलाके के रास्ते प्रतिबंधित गो बंश को तस्करी करने वाले तीन पशु तस्करों को दबोचते हुए उनके कब्जे से दो राशि प्रतिबंधित गो बंश को मुक्त कराने में उस समय सफल हुई है,जब पशु तस्कर माल वाहक पिकप से बे जुबान प्रतिबंधित पशुओं को बिहार के रास्ते बंगाल भेजने के फिराक मे जुटे थे।

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...

जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज सुशील कुमार शुक्ल को यह सूचना हाथ लगी कि पशु तस्कर ग्रामीण इलाके के रास्ते पशुओं की खेप बिहार ले जा रहे है,सूचना पर विश्वास कर इंस्पेक्टर ने उप निरीक्षक अवनीश ,उप निरीक्षक अरसलान अहमद,आरक्षी अरविंद कुमार,आरक्षी जितेन्द्र,आरक्षी पवन कुमार की एक टीम बना कर डीबनी बंजारवा पुलिस चौकी क्षेत्र के बिहार जोड़ने वाले रास्ते पर सघन चेकिंग अपनी निगरानी में शुरू कराई, जिसमें एक महिन्द्रा सुप्रो लोडर UP57AT9413 से तस्करी कर ले जायी जा रही दो गोवंशीय पशु के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया।

स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 240/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। यहां बताना लाजमी होगा कि पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आजाद पुत्र सिराजुद्दीन अंसारी सा0 चखनी खास थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ,सुहैल अंसारी पुत्र अनवर अंसारी सा0 चखनी खास थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ,शिव चौहान पुत्र भोला चौहान सा0 चखनीखास थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ है यह तीनो स्थानीय थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी

कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…

गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking