News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज : सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 6, 2025  |  12:49 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

कुशीनगर। आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनपद कुशीनगर के जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा शनिवार को तहसील तमकुहीराज पहुंचे। यहां आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी फरियादी को न्याय के लिए भटकना न पड़े। सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनकी शत-प्रतिशत व निष्पक्ष सुनवाई की जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि टीम बनाकर मौके पर जाकर तथ्यों की जांच करें और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

वहीं, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने समस्त पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना आवश्यक है, उन्हें रिपोर्ट सहित संबंधित अधिकारी को तत्काल भेजा जाए ताकि पीड़ित को समय से न्याय मिल सके।

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। अधिकारियों की तत्परता और संवेदनशीलता से उपस्थित लोगों में संतोष की झलक दिखाई दी।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking