कुशीनगर । तहसील तमकुहीराज के एक गांव में *एसडीएम तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव ने जरूरत मंद लोगो में कंबल वितरण करते हुए कहा कि ठंड बढ़ गयी है, ऐसे में कम्बल का वितरण करना स्वयं को सुखद अनुभूति का एहसास करा रहा है।* इस प्रकार के कार्य से समाज को नई दिशा मिलती है और सक्षम व संपन्न वर्ग के लोग इस प्रकार के कार्यक्रम को लेकर सजग हो जाते है।
मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा, जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों, असहायों, जरूरतमंदों को आवश्यकतानुरूप साधन मुहैया कराना सबका दायित्व है। जो लोग साधन सम्पन्न है, वे धर्मार्थ कार्य में हिस्सा लें ताकि कोई भी गरीब भूखा न रहे और सभी को अन्न, वस्त्र मिल सके। ठण्डक के मौसम में जरूरतमंदों में ऊनी वस्त्र का वितरण किया जाना चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी गरीब भूखा न रहे।
उन्होंने कहा कि गरीबों में कम्बल वितरण एक उत्कृष्ट कार्य है। हमारे यहां पर्व एवं त्यौहारों को दान और पुण्य के साथ जोड़ा गया है। गरीबों की सहायता सबसे बड़ा धर्म का कार्य है। समाज के लोग जरूरतमंदों को आवश्यकतानुरूप सहायता उपलब्ध कराए, यह समाज की सबसे बड़ी सफलता होगी। ऐसा प्रयास होना चाहिए कि सभी सुखी रहे, सम्पन्न रहें।
इस मौके पर राजस्व कर्मी,स्थानीय ग्राम प्रधान, गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…