News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: पुलिस और पशु तस्करों में हुई मुठभेड़! दो तस्कर गोली लगने से घायल, हुए गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 21, 2022  |  8:09 AM

1,281 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पुलिस और पशु तस्करों में हुई मुठभेड़! दो तस्कर गोली लगने से घायल, हुए गिरफ्तार

कुशीनगर | जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रास्ते पिकअप पर पशु लादकर बिहार ले जा रहे तस्करों के साथ पुलिस की सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई। इसमें दो तस्कर पुलिस के जबाबी कार्यवाही में घायल हो गए । इनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की तड़के सुबह तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतावा चट्टी माधोपुर नहर के समीप सीओ तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा, तमकुहीराज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय मय टीम,प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह मय टीम की संयुक्त वाहन की चेकिंग चल रही थी। इसी बीच पशुओं से लदा पिकअप बिहार की तरफ जाते हुए नजर आया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पिकअप लेकर भागने लगा। घेराबंदी करके पुलिस टीम ने किसी तरह से उक्त पिकप को रोका।उक्त गाड़ी से दो लोग निकले जो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान दोनों तस्कर के पैर में गोली लग गई।

पूछताछ में तस्करों की पहचान विनोद कुमार पुत्र सरजू प्रसाद निवासी सेमरा मु० चिखङी थाना इनायतनगर जनपद फैजाबाद और राम भरत पुत्र हरीश चन्द्र निवासी तरमा खुर्द सोधियांव थाना इनायतनगर फैजाबाद के रुप में हुई। पिकअप में चार पशु लदे थे।

सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा कहते है :

इस संबंध में सीओ तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा ने न्यूज अड्डा को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम जांच के लिए लगी थी। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर को पैर में गोली लगी है। दोनो तस्करो को गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking