तमकुहीराज/दाहूगंज (संजीव राय) । भगत सिंह स्कूल और आर एस हॉस्पिटल कसया के सौजन्य से 27 अप्रैल गुरुवार को चखनी दुःखी मिश्र तमकुहीराज कुशीनगर मे निशुल्क स्वास्थय शिविर लगाया गया इस स्वस्थ शिविर मे डॉक्टर अजय गुप्ता,प्रिया गुप्ता, पी एल गुप्ता, रीता गुप्ता, रंजीत सिंह ने लगभग 500 लोगो का स्वस्थ का जांच किये छात्र-छात्रों के साथ गार्जियन ओर ग्रामीण लोगो का ब्लड प्रेशर, शुगर लेबल, थाइराइड, आदि की निशुल्क जांच किया गया.
इस अवसर पर भगत सिंह स्कूल के डाइरेक्टर श्री धीरेन्द्र गुप्ता “पप्पू” ने बताया की एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना स्वस्थ लोगो से ही किया जाता है भगत सिंह स्कूल चखनी मे निशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया था जिससे लोग स्वस्थ रहे आर एस हॉस्पिटल कसया की ओर से आये डॉक्टर अजय गुप्ता ने कहा की मौसम बदलने के कारड कुछ बीमारिया आसानी से लग जाती है ऐसे मे लोगो को बदलते मौसम मे सावधानी बरतने की जरूरत है डॉक्टर प्रिया गुप्ता ने कहा स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम भी जरूरी है आज की भागदौड़ जिंदगी मे से कुछ समय निकल कर व्यायाम भी करना जरूरी है इस अवसर पर दिलशाद अंसारी, रंजीत गौतम, बबुनंद पटेल,उपेंद्र चौधरी, सिकंदर कुमार, अतुल,मीरा, गीतांजलि आदि उपस्थित रही !
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। पांच वर्ष पूर्व सिपाही पर जानलेवा फायरिंग कर फरार चल रहे अंतरप्रांतीय वांछित…